चहनियाँ l बलुआ थाना क्षेत्र के सोनबरसा स्थित एक लान के पास से गुरुवार की सुबह 8:45 बजे एक तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त आकाश निषाद पुत्र रामाप्रसाद निवासी ग्राम पूरा थाना बलुआ जिला चन्दौली को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी l
थाना प्रभारी बलुआ विनोद मिश्रा नें बताया कि उक्त अभियुक्त थाना स्थानीय में कई मामलों में निरुद्ध है l जिसे सघन चेकिंग के दौरान मय हमराह गिरफ्तार किया गया है l गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनोद मिश्रा,मारूफपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला,महुअर चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह,कांस्टेबल अरबिंद सिंह व बृजेश कुमार सरोज शामिल रहें l
0 टिप्पणियाँ