चन्दौली,
सकलडीहा l अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर डायट पर राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार से शुरू कराया गया।
इस दौरान डायट प्राचार्य डा.माया सिंह ने प्रथम दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि समग्र शिक्षा के तहत विद्यालयी नेतृत्व क्षमता, विद्यालयी प्रबंधन क्षमता, विद्यालय नेतृत्व, दक्षताओं की रूपरेखा के सम्बन्ध में प्रशिक्षण की शुरूआत किया गया है।
इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रधानाचार्य अपने अपने विद्यालयो की बेहतर प्रबंधन के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लायेंगे। निपुण भारत के तहत बच्चों को शैक्षणिक क्षमता बढ़ाने की मांग किया।
इस मौके पर डॉ० रोशन कुमार सिंह, बैजनाथ पांडेय, अजहर सईद, डॉ जितेन्द्र सिंह, लिली श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार राय, मंजु कुमारी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ