रिपोर्ट ! आनन्द त्रिपाठी
वाराणसी,
मिर्जामुराद l थाना क्षेत्र के कछवांरोड पुलिस चौकी अंतर्गत चित्रसेनपुर स्थित सब्जी मंडी के पास से शनिवार की देर शाम आबकारी निरीक्षक अमित राज व कछवांरोड चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर चंद्रशेखर पटेल निवासी प्रयागराज को 25 शीशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया l
कछवांरोड चौकी प्रभारी ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी सुबह सब्जी मंडी के पास एक युवक एक्टिवा स्कूटी से आकर ज्यादा दामों में शराब बेचता है उसी सूचना पर आबकारी टीम के साथ छापा मारकर युवक को पकड़ कर उसके स्कूटी की डिग्गी चेक किया गया तो एक झोले में अलग-अलग ब्रांड के 25 शीशी शराब रखे गए थे।
युवक से शराब के बावत कागजात मांगा गया लेकिन युवक कागजात नही दिखा पाया।जिसके बाद युवक के खिलाफ चौकी प्रभारी के तहरीर पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया।वही गिरफ्तार युवक को रविवार को लिखा पढी करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।
0 टिप्पणियाँ