चन्दौली ,
सकलडीहा। ग्राहकों की तरफ से कई बार राशन के तौल में गड़बड़ी की आ रही शिकायतों के बाद सरकार ने अब राशन की दुकानों पर ई-बेइंग मशीन लगाना अनिवार्य कर दिया है. अब कोई भी राशन डीलर बिना ई-बेइंग मशीन के सरकारी राशन की दुकान पर राशन नहीं बेच पाएंगे. इसके जरिये राशन बांटने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है l इस नई वितरण प्रणाली से घटतौली और कालाबाजारी पर पूर्ण रोक लगने की उम्मीद है। क्योंकि इस तकनीक से कार्ड की यूनिट के अनुसार तराजू पर राशन रखा जायेगा। तभी पर्ची निकलेगी।नही तो कम राशन देने या न देने पर अंगूठा लगने के बाद भी वितरण मान्य नही होगा।
बता दे कि क्षेत्र के कही न कही के कार्ड धारक हमेशा मात्रा से कम राशन व राशन न देने का आरोप कोटेदारों पर लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करते थे। यह लोग कहते थे कि ई-पास मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद कोटेदार कई तरह के बहाने बनाकर राशन नही देता है। या देता भी है तो मात्रा से कम राशन देता है। अब उनकी इस समस्या का समाधान होता दिख रहा है।
पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी ने बताया कि ई-वेइंग मशीन से तराजू व ई-पास मशीन कनेक्ट रहेगी।कोटेदार कार्ड धारक का अंगूठा लगाने के बाद यूनिट के मात्रा अनुसार जब राशन तराजू पर रखेगा। तभी पर्ची निकलेगी।अन्यथा वितरण खारिज ही नही होगा । बताया कि तहसील के सकलडीहा,चहनिया व धानापुर ब्लाक में कुल 310 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। इनलोगो को मार्च से नई व्यवस्था के तहत राशन वितिरित किया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ