Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पोखरा में डूबने से नाबालिग की मौत,मातम में बदली होली

चन्दौली,
धीना l क्षेत्र के बहेरी गांव में सोमवार को दोपहर 1: 00 बजे पोखरा में नहाते वक्त दस वर्षीय सूर्यकान्त कुमार पुत्र विनोद कुमार की डूबने से मौत हो गई l सूचना पर पहुंचे सीओ और स्थानीय पुलीस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया l वहीं परिजनों का रो रोकर बूरा हाल है और पूरे गांव में मातम सा छाया हुआ है l

फोटो: घटना स्थल पर जुटी पुलिस प्रशासन और ग्रामीण 

मिली जानकारी के अनुसार सूर्यकान्त अपने दो साथियों मोनू और सरस के साथ गांव के ही उत्तर तरफ स्थित पोखरा में दोपहर लगभग एक बजे साथियों के सहक में नहाने चला गया l कि अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मृत्यु हो गई l वहीं दोनो साथियों ने डर के मारे सूर्यकान्त के डूबने की बात किसी को नहीं बताया l जब शाम को परिजन तलाश में जुटे तो काफ़ी खोजबीन के बाद दोनों ने बताया कि हम तीनों लोग पोखरा मे नहाने गए थे उसके बाद सोनू डूब गया है l ग्रामीणों द्वारा पोखरा में देर शाम तक खोजबीन करने पर शव को पानी से बाहर निकाला गया l

बता दें कि विनोद कुमार गांव में ही मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं उनके दो बच्चों में एक लडकी आंसू 12 वर्ष बड़ी थी और एकही लड़का सूर्यकान्त था l घर में एकही चिराग था जिसके जाने से पूरे गांव सदमे में हैं और मातम सा छाया हुआ है l सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रघुराज व धीना थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाई कर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेजा गया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ