कहा,चन्दौली में मूलभूत सुविधाओं का अभी भी टोटा, यहां के लोग गरीब और रोजगार से परे हैं।
सकलडीहा चंदौली ।जनपद के मझवार स्टेशन पर मुख्य ट्रेनों के ठहराव को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह ने लोकसभा में आवाज उठाया। उन्होंने कहा कि मझवार में मुख्य ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से आम जनता को आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मुख्य रूप से कृषि पर आधारित रहने वाले पिछड़ा जनपद चंदौली में मूलभूत सुविधाओं का अभी भी टोटा है। यहां के लोग बहुत ही गरीब और रोजगार से परे हैं। चंदौली में रेलवे लाइनों का जाल बिछा हुआ है। यहां पर एशिया का सबसे बड़ा यार्ड है। मुगलसराय से होकर देश के कोने-कोने में ट्रेन गुजरती है। बावजूद इसके चंदौली में बहुत से मुख्य ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यहां के जनता को आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस मुद्दा को सांसद वीरेंद्र सिंह ने लोकसभा में उठाते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद से मझवार और सैयदराजा में देहरादून एक्सप्रेस,जम्मूतवी एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस अप डाउन का ठहराव बंद है। जिससे यहां के जनता को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इसलिए यहां इन मुख्य ट्रेनों का ठराव कराना अत्यंत जरूरी है। जिससे यहां की जनता को आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना न करने पड़े।
0 टिप्पणियाँ