Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली पुलिस ने एक असलहा तस्कर को धर दबोचा

भारी मात्रा में लिए घूम रहा था पिस्टल 

चन्दौली सहित अन्य जनपदो में करने वाला था सप्लाई 

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय ओवर ब्रिज के पास से मंगलवार को राजू यादव पुत्र कमला यादव नि0 अमहर थाना बड़ेसर जनपद –गाजीपुर को 05 अवैध पिस्टल और 05 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 152/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पाबंद करते हुए जेल भेज दिया 

स्थानीय थाना प्रभारी गगनराज सिंह ने बताया कि मुखविर से सूचना मिली कि जगदीशसराय ओवर ब्रिज के पास में एक व्यक्ति एक काले पिठ्ठु बैग के साथ खड़ा है जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु हो सकती है जिसे सर्विलांस/स्वाट टीम की मदद से उक्त स्थान पर घेर कर पकड़ लिया गया। पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमे से से 05 पिस्टल, 05 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। उक्त अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि इसके विरुद्ध चंदौली सहित अन्य जनपद में कुल लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं 

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके कब्जे से बरामद पिस्टल खंडवा,मध्य प्रदेश से कम मूल्य पर खरीद कर वाराणसी,चंदौली व आसपास के जनपदों में अधिक मूल्य पर बेचकर अच्छा मुनाफा कमा लेता हु। आज भी चंदौली में किसी व्यक्ति को तमंचा बेचने के लिए इंतजार ही कर रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ