सकलडीहा में नये अधिशाषी अभियंता ने ग्रहण किया पदभार

एक्सईएन बोले,बिजली कटौती और कर्मचारियों की समस्या का समाधान मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी

तत्कालीन एक्सईएन के निलंबन के बाद काफी दिनों से खाली चल रहा था पद 

कर्मचारियों का संगठन ने बुके देकर नये अधिकारी का किया स्वागत

चंदौली,सकलडीहा, नवागत अधिशासी अभियंता बिपिन कुमार ने मंगलवार को विद्युत वितरण उपखंड तृतीय पर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया है। तत्कालीन एक्सईएन के निलंबन से करीब एक महीने से कार्यालय अधिकारी विहिन हो गया था। नवागत एक्सईएन से बिद्युत मजदूर संगठन के लोगों ने मुलाकात कर उनका स्वागत कर नये कार्यकाल के लिए बधाई दिया। नए एक्सईएन ने पदभार लेने के बाद बिजलीं विभाग के लंबित कार्यो में तेजी लाने व कर्मचारियों की समस्या का दूर करने का भरोशा दिया।

फ़ोटो-एक्सईएन ऑफिस पर पदभार ग्रहण किए अधिशासी अभियंता और स्वागत करते बिद्युत मजदूर संगठन के लोग

बीते 26 जून को तत्कालीन एक्सईएन राजन कुमार को कार्यो में लापरवाही व दायित्वों निर्वहन के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में एमडी शम्भू कुमार ने निलंबित कर दिया था। तब से करीब चार एक्सईएन को यहां तैनाती के लिए पत्र जारी किया गया था। लेकिन यहा किसी ने चार्ज नहीं लिया। करीब एक महीने बाद बिपिन कुमार ने अधिशासी अभियन्ता का पद संभाला। ऐसे में अब लोगो को बिजलीं सम्बन्धित लंबित कार्यो में तेजी आने की उम्मीद जगी है।

 नवागत एक्सईएन विपिन कुमार ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता लाइन लास को रोकना,बकाया बिजलीं बिल वसूली में तेजी लाने,बिद्युत चोरो के खिलाफ अभियान के तहत कर्रवाई और शासन के मंशा अनुरुप विद्युत सप्लाई पहुचाना है।उन्होंने बताया कि अनियमित बिद्युत कटौती पर रोक लगाना भी प्राथमिकता मे शामिल रहेगा।

इस मौके पर चंद्रप्रकाश पाण्डेय,दीप कुमार सिंह,मनोज पाल,दिनेश कुमार,टीबी यादव,कृष्णा,शुभम,अजय पाण्डेय मौजूद रहे।