वर्दीसांडा गांव की सड़क बयां कर रही विकास की तस्वीर-पिंटू पाल

नाबदान के पानी से गुजरने को मजबूर ग्रामीण और राहगीर 

स्कूली वाहन और भारी लोड वाहन के आने जानें से बना दलदल

चंदौली, धानापुर । ब्लॉक अंतर्गत वर्दीसांडा(मड़ईपर) गांव में तिराहा पर शिवर का पाइप क्षतिग्रस्त होने से नाबदान का पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है. जहां से ग्रामीणो का चलना दुश्वार हो गया है । ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारीयो को सूचना देने के बावजूद भी नाली और सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। बीते दिनों बच्चों से भरी स्कूली बस बूरी तरह से धस गई थी जिसे जेसीबी द्वारा खींचकर बाहर निकाला गया।

दर असल वर्दीसाड़ा गांव सभा में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान और युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल गुरुवार को दौरा पर रहें. इस दौरान उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग शहीदगांव वाया रमौली मार्ग के तिराहा पर सीवर से नाबदान का पानी काफी दिनों से रोड भर पसरा है। नाबदान के पानी से होकर गुजरने को ग्रामीण और राहगीर मजबूर हैं।प्रतिदिन कोई ना कोई साइकिल, मोटरसाइकिल से गिरकर चोटिल हो रहें है। कभी भी कोई गंभीर घटना हो सकती है। जिसका खामियाजा अधिकारियों को भुगतना पड़ सकता है। सरकार ने सड़क या मुख्य मार्ग को दुरुस्त करने के लिए हर साल धन की सुविधा उपलब्ध कराती है व अन्य सुविधाओं के लिए भी सुविधा प्रदान किया जाता है जिसका आंकड़ा अधिकारी सिर्फ कागज पर ही दिखा करके अपना वाहवाही लूट रहे हैं।

फोटो : वर्दीसाड़ा गांव में विकास की पोल खोल रही सड़क मार्ग की तस्वीर 

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के नाबदान के पानी निकास हेतु बीते वर्ष ही लाखों के खर्च से सीवर का पाइप लगा। परन्तु कुछ ही दिनों बाद सीवर पाइप कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई और सीवर से निकला नाबदान का पानी रोड भर पसर गया। यह तिराहा दर्जनो गांव को जोड़ता है इसमें ग्रामीण और राहगीर आये दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से करने के बाद भी काफी दिनों से यह सड़क मार्ग को दुरुस्त नहीं कराया गया. पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि इस समस्या को ध्यान में रखकर सड़क मार्ग को दुरुस्त करें और जल्द से जल्द आमजन को हो रही दुर्घटना से निजात मिले।