चीखती रही मासूम नोचते रहे दरिंदे, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में सोमवार को स्कूल से घर लौट रही कक्षा पांचवी की छात्रा को कार सवार दो युवकों द्वारा अपहरण कर एक होटल में ले जाकर उसके साथ बारी बारी से सामूहिक बलात्कार करने, अश्लील फोटो लेने और वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस मामले को दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि दोनों युवकों दानिश और अमीन सरोजनीनगर के रहने वाले हैं। उनकी बेटी कक्षा पांच में पढ़ती है। दोपहर एक बजे वह स्कूल से घर लौट रही थी तो रास्ते में दानिश और अमीन ने उसका बैग छीन लिया और उसको कार में खींचकर ले गए। इसके बाद दोनों उसे लेकर कृष्णा नगर स्थित होटल पैराडाइज शांति गए। जहां बारी-बारी से दोनों ने उसके साथ गन्दा काम किया. इसके बाद दोनों ने उसकी अश्लील फोटो ली और वीडियो बनाई है उसके बाद उसे धमकी दिया कि अगर किसी को बताया तो उसका फोटो और वीडियो वायरल कर दिया जायेगा।
शाम में घर के पास छोड़कर भागे आरोपी
पीड़िता के पिता का कहना है कि शाम करीब चार बजे दोनों आरोपी उनकी बेटी को घर के पास छोड़कर भाग गए। बेटी को ऐसी हालत में देखकर घर वाले डर गए। उसने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद देर रात मुकदमा दर्ज किया है।इस घटना के बाबत एडिशनल इंस्पेक्टर अनवर अहमद ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।