बीए पंचम सेमेस्टर में विषय चयन, अपूर्ण परीक्षा फल एवं प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थिति के निस्तारण पर हुई चर्चा
चंदौली, जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक भूगोल विभाग में डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी के अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई. बैठक में प्रकोष्ठ के सभी सदस्य उपस्थित रहे.
इस दौरान छात्रों के द्वारा मुख्य रूप से बी ए पंचम सेमेस्टर में विषय चयन को लेकर बडी संख्या में आवेदन पत्र आया. साथ ही अपूर्ण परीक्षा फल एवं प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थिति से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए. जिसके निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई.
बैठक में डॉक्टर विकास कुमार जायसवाल डॉ प्रीतम उपाध्याय श्री भरत कुमार लिपिक बीए तृतीय वर्ष श्री रविंद्र नारायण लिपिक स्कॉलरशीप श्री अतुल कुमार पांडे लिपिक एम ए तथा छात्र प्रतिनिधि सदस्य श्री विनोद कुमार विश्वकर्मा एवं कुमारी राधिका उपस्थित थे।