190 पेटी शराब बरामद, DCM ट्रक से बिहार की जा रही थी तस्करी
चन्दौली: खबर यूपी के जनपद चंदौली अंतर्गत बलुआ थाने से है जहां पुलिस टीम ने गाजीपुर-सैदपुर पुल के रास्ते से DCM ट्रक में लाद कर आ रही 12 लाख कीमत की 190 पेटी शराब को सोमवार को 02:30 बजे चालक और सहचालक के साथ गिरफ्त मे ले लिया. वहीं थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.यह शराब की खेप हरियाणा से बिहार राज्य के लिए तस्करी हेतु जा रही थी.
मुखबिर की सूचना पर थानाप्रभारी बलुआ डा. आशीष कुमार मिश्रा द्वारा गठित टीम के उ.नि.तरुण पाण्डेय मय हमराह द्वारा मजिहदां पुलिया पर एक डीसीएम गाड़ी जिसमें लदी अवैध अंग्रेजी शराब को गिरफ्त में लेते हुए वाहन चालक राजेन्द्र राय पुत्र स्व दशही राय निवासी ग्राम नगवा थाना भगवानपुर द्वारा जिला सिवान (बिहार) उम्र 48 वर्ष व सहचालक शैलेन्द सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम पुणरी पोस्ट पुणरी थाना नवाबगंज जिला फरुर्खाबाद उ.प्र. उम्र 43 को धर दबोचा.दोनों ने संयुक्त रूप से बताया कि हम लोग हरियाणा के सूरज कुण्ड से डीसीएम वाहन BR28GA6680 से कुल 190 पेटी में लगभग 1700 लीटर आफिसर्स च्वाइस ब्राण्ड की हरियाणा निर्मित अवैध अग्रेजी शराब लादकर ले आ रहे है जो चंदौली के रास्ते बिहार में ले जाने वाले थे. जिसे अपलोगों ने पकड़ लिया.
सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि बलुआ थाने की पुलिस एवं एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से डीसीएम वाहन में लदी 190 पेटी से कुल 1700 लीटर आफिसर्स च्वाइस ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है जो हरियाणा से सस्ते दामों में खरीदकर बिहार में तस्करी के लिए जा रही थी. पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 12 लाख है. दोनों तस्करों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.