संपूर्ण वेतन दिलाने की मांग, मांगे पूरी नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी
रिपोर्ट ! डीके सागर
अम्बेडकर नगर, टांडा। अकबरपुर टांडा निजी कंपनी द्वारा अनुबंधित विद्युत मीटर रीडरों के मानदेय से 1000 राशि की कटौती किए जाने को लेकर मीटर रीडरों ने सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल किया. मीटर रीडरों ने टांडा विद्युत आपूर्ति विभाग के कार्यालय पर एकत्रित होकर काफ़ी आक्रोश में टांडा अधिशाषी अभियंता एवं उपखण्ड अधिकारी तथा सुपरवाइजर को पत्र देकर अवगत कराया है.
कहा कि वह टीडीएस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के अधीन ढाई वर्षो से बिलिंग कार्यरत हैं और बताया कि पिछली कंपनियों के द्वारा सिक्योरिटी मनी जमा कराई गई हैं. जो सिक्योरिटी मनी न काटी जाएं. वही मीटर रीडरों ने अक्टूबर माह का संपूर्ण वेतन दिलाए जाने का मांग किया है.
जिससे मीटर रीडर अपने क्षेत्रों में कार्यरत रहे. इसी कड़ी में बिलिंग कार्यकर्ताओं ने 10 नवम्बर तक सभी मांगों को पूरा करने हेतू संबंधित मांग कि है. वही चेताया कि उनकी संपूर्ण मांगे पूरा नहीं की गई तो वह 11 नवम्बर 2024 को सभी मीटर रीडरों के द्वारा बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे.
इस एक दिवसीय हड़ताल में रमजान अहमद, शाहबाज अहमद, विजय यादव, निखलेश कुमार, मोनू, जुनैद अहमद, प्रेम चंद, आकाश विश्वकर्मा, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, अंगद कुमार, रजत वर्मा, अनूप वर्मा, गौरव वर्मा, अजय कुमार, चंद्रेश कुमार, आकाश मौर्य, सचिन, अमित कुमार दुबे, रंजीत चौधरी, रजनीश, रोहित कुमार, अंकित कुमार राहुल वर्मा, मोहम्मद नफीश, मोहम्मद शादाब, योगेन्द्र कुमार, अभिनव गुप्ता, सचिन कुमार, अंगद कुमार, शशिकांत गुप्ता, अमरीश, बृजेश वर्मा, अमित पांडेय, कृष्णा कुमार, ज्ञानेन्द्र पांडेय, सुरजीत बौद्ध, सूर्य प्रताप मौर्य, अमित दुबे, रोहित कुमार, शोएब अख्तर, शिवम् तिवारी, शिबू, मोहिद्दीन, प्रदीप, उमेश त्रिपाठी, आदि लोग मौजूद रहे.