डेंगू के कहर से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में छाया मातम

सटीक संवाद से रिपोर्ट डीके सागर 

अम्बेडकरनगर, टांडा। विद्युत नगर में डेंगू मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने छः वर्षीय बालक की जिंदगी छीन ली. वहीं परिवार में मातम छा गया. क्षेत्रवासियों ने डॉक्टर्स की सलाह का विशेष ध्यान देते हुए डेंगू वायरस से बचने की अपील किया है.

बीते मंगलवार को थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र अंतर्गत कटरिया विद्युत नगर में बंशीलाल यादव पुत्र स्वर्गीय रामखेलावन का सबसे छोटा लड़का उम्र लगभग 6 वर्ष की डेंगू वायरस जैसे गंभीर परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। इस घटना से परिवार जनों में कोहराम मच गया और परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल रहा.

मृत्यु की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई. वही वार्ड वासियों के प्राप्त जानकारी से पता चला कि बीते वर्ष नगर पंचायत इल्तिफातगंज के विस्तारीकरण से नगर व वार्ड नंबर 07 के वासियों के लिए स्वच्छ भारत अभियान के तहत तथा वार्ड नंबर 07 में साफ सफाई व्यवस्था नहीं है. केवल नाम का नगर पंचायत इल्तिफातगंज में ग्राम सभा कटरिया को डाल दिया गया है. 

जबकि अधिशाषी अधिकारी के खाली पड़े कुर्सी से जिम्मेदार अधिकारी एवं वार्डों के सभासदों भी बढ़ते मच्छरों से बचने का कोई उपाय करते नजर नहीं आए। वार्ड नंबर 07 के वासियों का कहना है कि संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मी कूड़े कचड़े डस्टबिन से नहीं उठाते हैं और गांव के अंदर झाड़ू तक नहीं लगाते वही बढ़ रही गंदगी से गंभीर बीमारियां पनप रही है.