दो पक्षों मे जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर

9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई जारी

चंदौली । जनपद के बलुआ थाना अंतर्गत कांधी गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजीश को लेकर जमकर लाठी डंडे चले. जिसमें एक पक्ष आठ लोग घायल हो गये। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया है. वही तीन लोगों का जिला हास्पीटल में इलाज चल रहा है.



वही दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल है. बलुआ पुलिस ने मारपीट की घटना में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है. घटना के बाद से गांव में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है.

आरोप है कि कांधी गांव में 40 वर्षीय सीता देवी अपने घर पर अकेली थी. तभी गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग लाठी डंडे लेकर भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की नियत से घर पर चढ़ गये. दबंगों द्वारा महिला पर जानलेवा हमला करने पर वह जोर जोर से चिल्लाने लगी. बीच बचाव के लिये पहुंचे परिजनों को भी दंबगों ने मारपीट कर घायल कर दिया.

 जिसमें एक पक्ष से आठ लोग और दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हुए. जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. वही तीन लोगों का जिला हास्पीटल में इलाज चल रहा है. इस बाबत बलुआ थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. शांति व्यवस्था को लेकर गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया है.