अम्बेडकर पार्क पर हो रहे अतिक्रमण को भीम आर्मी ने लिया सज्ञान

बोले, चौबीस घंटे के अंदर पार्क स्थल से कब्जा नहीं हटा तो पुलिस प्रशासन का लेंगे सहारा 

चंदौली, नौगढ़। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेंदुआ में बने अंबेडकर पार्क में अराजक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किए जानें का मामला प्रकाश में आया जिसपर भीम आर्मी के पदाधिकारीयों की टीम ने त्वरित अम्बेडकर पार्क पहुंचकर कब्जा धारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि चौबीस घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाया नहीं गया तो वह पुलिस प्रशासन का सहारा लेंगे और कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

फोटो : तेंदुआ गांव में भीम आर्मी जिला संरक्षक रामचन्द्र राम व अन्य बैठक करते हुए 

ग्राम सभा मझगावाँ प्रधान प्रतिनिधि ईश्वर कोल के नेतृत्व में तेंदुआ गांव स्थित अंबेडकर पार्क में शनिवार को एक आकस्मिक बैठक बुलाई. जिसमे पार्क के कुछ हिस्से में ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण करने की बात कही गई. 

फोटो : तेंदुआ स्थित अंबेडकर पार्क स्थल का निरीक्षण करते हुए भीम आर्मी जिला संरक्षक रामचन्द्र राम व अन्य 

बैठक में उपस्थित भीम आर्मी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे जिला संरक्षक रामचन्द्र राम ने कब्जा धारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि चौबीस घंटे के अंदर यदि पार्क स्थल से कब्जा नहीं हटा तो वह पुलिस प्रशासन का सहारा लेंगे और कानूनी कार्रवाई करवाते हुए पार्क से कब्जा हटवाया जायेगा.

इस पर कब्जा धारियों ने सहमति जताते हुए अपना ठीकाना बदलने को तैयार हो गए और जल्द ही कब्जा हटा लेने का वादा किया. तत्पश्चात भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार भारती, नौगढ़ तहसील अध्यक्ष सुभाष चन्द्र भारती तथा ब्लॉक अध्यक्ष शशांत कुमार के सहयोग से डॉ. अम्बेडकर पार्क समिति को तत्काल भंग करते हुए पुनः नई समिति का गठन किया.

इस दौरान सौरभ चन्द्र पुत्र स्व. बसन्त लाल, रामरति देवी, मुन्नी देवी, फूलमती, बचाऊ यादव, रामतेज, सन्तोष मास्टर, सन्दीप, मानेन्द्र मौर्य ( BDC ) जयप्रकाश, रतन कुमार गौतम, महेश कुमार, नित्यानंद महर्षि, शिवा, प्रिन्स, सुमन, बाबूलाल, महेंद्र, सुजीत, डा0 लालता, सुरेन्द्र, महेन्द्र, सुजीत सहित गॉव के सैकड़ो महिलाएं पुरुष मौजूद थे.