संविधान सरकार तथा नागरिकों के संबंधों का लिखित दस्तावेज होता है-प्रो.शमीम राइन

हमारे संविधान में धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी तत्व आधारभूत संरचना का भाग है.

चंदौली, संविधान दिवस के अवसर पर सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली के सभागार में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे की अध्यक्षता में मंगलवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता राजनीति शास्त्र विभाग के प्रभारी प्रोफेसर शमीम राइन ने कहा कि किसी देश का संविधान सरकार के विभिन्न अंगों के बीच संबंध, सरकार तथा नागरिकों के बीच संबंध तथा केंद्र- राज्य संबंधों का लिखित दस्तावेज होता है. इन्होंने कहा कि भारत के संविधान में धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी तत्व भारत के संविधान का आधारभूत संरचना का भाग है.

इस संगोष्ठी में अध्यक्ष उद्बोधन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडे ने कहा कि भारत राष्ट्र संविधान के अनुसार चलता है और सभी लोगों को संविधान के नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है, हम संविधान पर चल कर ही भारत को एक विकसित राष्ट्र बना सकते हैं. हमारा संविधान भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने की गारंटी है.

इस कार्यक्रम का संचालन ,इस कार्यक्रम के सहसंयोजक ,यज्ञ नाथ पांडे ने किया तथा आभार बीएड विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ राजेश सिंह यादव ने किया. संगोष्ठी में सहयोग श्री लखन कुमार तथा धर्मेंद्र यादव ने किया.