जिला प्रशासन ने जनजातीय समूहों के साथ बैठक की

सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास, जानवरों से सचेत रहने को जागरूक 

    चन्दौली, सटीक संवाद, 19 जुलाई 2025। जिले के नौगढ़ ब्लॉक के बोदलपुर ग्राम वासियों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम और सीओ ने बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया. वहीं जानवरों से सचेत रहने को जागरूक किया.

फोटो : बोदलपुर में ग्राम वासियों के साथ बैठक करते जिला प्रशासन 

आज जनजातीय कल्याण अभियान के तहत जिलाधिकारी चन्दौली चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष व थाना नौगढ़ प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव द्वारा ग्राम बोदलपुर में ग्रामवासियों के साथ मीटिंग की गई. इस दौरान उनकी समस्याओं को सुना गया. विधवा पेंशन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा आदि विषयों पर वार्ता कर उसका निस्तारण किया गया. कुछ पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई सम्बंधी मदद का भरोसा दिया गया. इस अभियान के माध्यम से जनजातीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है.

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन* द्वारा बताया गया कि जनजातीय कल्याण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम और योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिसका उद्देश्य कम्युनिटी पुलिसिंग और नक्सल क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा करना है. इस अभियान के कुछ मुख्य उद्देश्य हैं- 

शिक्षा और स्वास्थ्य- जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना। जानवरों से सचेत रहने के साथ-साथ, वृक्षारोपण के प्रति संवेदनशीलता के लिए जागरुक किया गया.
आर्थिक विकास- जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना.
सामाजिक सुरक्षा- जनजातीय समुदायों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और उनके अधिकारों की रक्षा करना.

उक्त अभियान के क्रम में दिगम्बर कुशवाहा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, उपजिलाधिकारी विकास मित्तल, क्षेत्राधिकारी नौगढ़ आशुतोष, प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव थाना नौगढ़, व अन्य अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद।