सरकारी कर्मचारी का स्थानांतरण उनके जीवन का हिस्सा- हरिनारायण पटेल

इस अहम हिस्से को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए, उनके कार्यों तथा कर्तव्य के कारण याद किया जाता है

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के थाना सकलडीहा के तत्कालीन कोतवाल हरिनारायण सिंह पटेल का शहाबगंज और कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह को पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर दुल्हीपुर का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है.

फोटो: निरीक्षक हरिनारायण पटेल और उप निरीक्षक धर्मदेव सिंह का माल्यार्पण कर विदाई करते पुलिसकर्मी 

शनिवार को विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए कोतवाल हरिनारायण सिंह पटेल ने कहा कि सरकारी कर्मचारी का स्थानांतरण उनके जीवन का हिस्सा है. इस अहम हिस्से को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए. कर्मचारी या अधिकारी को कार्यों तथा कर्तव्य परायणता व्यवहार के कारण याद किया जाता है. पुलिस अपने दायित्वों का ईमानादारी से पालन करे तो क्राइम की घटनाओं से निजात मिल जायेगा. जनता के साथ व्यवहार कुशल वर्ताव करने की सलाह दिया.

इस मौके पर वरूणेन्द्र राय,दिनेश राम, जयप्रकाश, गोपाल तिवारी, दिनेश तिवारी, आनंद, संदीप पांडेय, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राणा यादव, शिवकुमार आदि दरोगा और पुलिस कर्मियों ने मालाफूल और स्मृति चिन्ह देकर विदाई किया।