कुश्ती भारतीय लोक संस्कृति और परंपरा की अभिन्न अंग है- विधायक सुशील सिंह

दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 6 दर्जन से अधिक नामी गिरामी पहलवानों ने किया प्रतिभाग, कुश्ती प्रेमी भी ताली बजाकर पहलवानों का करते रहे उत्साह वर्धन

धानापुर(चंदौली) क्षेत्र के लोकुआ गांव में शालिक ब्रह्म बाबा के प्रांगण में मंगलवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 6 दर्जन से अधिक नामी गिरामी पहलवानों ने कुश्ती दंगल में प्रतिभाग किया. पहलवानों ने अपने दांव पेंच से कुश्ती प्रेमियों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया.



फोटो: लोकुआ में विधायक सुशील सिंह पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ करते हुए 


मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया. कुश्ती दंगल में दिल्ली के रितेश से डीएलडब्लू के सन्नी की, हरियाणा के धर्मेंद्र से उत्तर प्रदेश के इंटर नेशनल पहलवान राहुल की, पुर्वांचल केशरी अर्जुन से जौनपुर के निगम की कुश्ती बहुत ही दाव पेंच और कांटे की रही. वहीं सुनील यादव पगही ने महेंद्र कुमार आवाजापुर को, राजेश कुमार डेढ़ावल ने मनोज तिवारी पैगापर को, आदर्श मौर्य जीवनाथपुर ने कमालू शहीदगांव को पटकनी दिया. 


कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया. जिसमें पहलवानों के हर दांव पेंच पर कुश्ती प्रेमी ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन करते रहे. विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कुश्ती भारतीय लोक संस्कृति और परंपरा की अभिन्न अंग है. इस तरह के आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और आने वाली पीढ़ियां तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए. इससे अपने अंदर की क्षमता को निखारने का मौका मिल जाता है. 


इस मौके पर महेंद्र पाण्डेय प्रधान प्रतिनिधि लोकुआ, जेपी रावत, अनिल उपाध्याय, राकेश पाण्डेय, देवव्रत गुप्ता, पंकज पांडे, श्याम सुंदर मिश्र, सुनील कुमार मिश्र आदि रहे. निर्णायक का कार्य मुन्नीलाल यादव ने किया। 

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा