प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के लिए संकल्पित - किशन वर्मा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत मारुफपुर में बालिका सुरक्षा साइकिल रैली निकाली गई

प्रदेश के 1663 थानों में मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई, पांच सालों में अपराध का गिरा ग्राफ 

चहनियां(चंदौली)। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 योजना के तहत जिला बाल संरक्षण विभाग चंदौली द्वारा क्षेत्र के मारुफपुर स्थित एक निजी संस्थान से महिला सुरक्षा साइकिल रैली निकाली गई, जिसे मुख्य अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा और ब्रांड एंबेसडर चंदौली राकेश यादव रौशन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.


फोटो - मारुफपुर में बालिका सुरक्षा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्य अतिथि किशन वर्मा, ब्रांड एंबेसडर राकेश यादव रौशन


 इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि किशन वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा के लिए संकल्पित है. महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश के 1663 थानों में मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है, जहां भयमुक्त होकर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज़ करा सकें. महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सम्मानजनक जीवन यापन के लिए बीसी सखी, लखपति दीदी, 1090 जैसी योजनाएं संचालित हैं. उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2020 में शुरू की गई यह योजना पांच साल की हो गई है, जिसने महिलाओं का बहुत कल्याण किया है.



  केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर दीक्षा अग्रहरि ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से ही समाज का विकास संभव है. कालांतर में महिलाओं पर हो रही हिंसा पर कठोर कार्रवाई की जा रही है, जिससे अपराधी सहम गए हैं और अपराध का ग्राफ गिरा है. उन्होंने आगे कहा कि महिला सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है. आज महिलाएं भयमुक्त होकर घर से बाहर निकलती हैं, यह मिशन शक्ति अभियान की देन है.


  विशिष्ट अतिथि ब्रांड एंबेसडर मतदाता जागरूकता अभियान चंदौली राकेश यादव रौशन ने कहा कि देश, समाज और परिवार की उन्नति महिलाओं की सुरक्षा सम्मान से होकर जाता है.


 संचालन राकेश और धन्यवाद ज्ञापन निदेशक रामकुंवर यादव ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी साहब लाल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा