अधिवक्ता के हत्यारा बड़े भाई को पुलिस ने दबोचा

जा रहा था रिश्तेदारी में, हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर बरामद

 चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सदर थाने की पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सिरसी निवासी अधिवक्ता कमला यादव का हत्यारा बड़ा भाई दंगल यादव जीओ पेट्रोल पम्प के निकट से बनौली जाने वाली नहर से पैदल रिश्तेदारी में जा रहा है. जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर भी बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.



फोटो: सदर थाने पर पुलिस टीम के साथ गिरफ़्तार दंगल यादव 


बता दें कि आज के चौथे दिन पहले चंदौली कचहरी परिसर में दो भाइयों के जमीनी विवाद का मामला हाथापाई से शुरू हुआ. एक कमला यादव अधिवक्ता था और दूसरा दंगल यादव रिटायर्ड दरोगा व कांग्रेस पार्टी का प्रदेश महा सचिव था. इस दौरान अधिवक्ता ने अपने जूनियर अधिवक्ताओं से अपने बड़े भाई रिटायर्ड दरोगा की जमकर पिटाई करा दी. घटना के बाद आक्रोशित रिटायर्ड दरोगा ने घर पहुंचे वकील पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले को दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश दे रही थी, कि आज मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया.


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उ0 नि0 कन्हैया लाल मौर्य, उ0 नि0 रावेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी नवीन मण्डी, हे0 का0 रवि शंकर प्रसाद, का0 बीर बहादुर यादव, का0 सत्यप्रकाश थाना व जनपद चंदौली शामिल रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा