सकलडीहा में डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थापना का मामला पकड़ा तूल

भीम आर्मी एवं आसपा ने एसडीएम को सौंपा पत्रक, नवरात्र बाद मिला आश्वासन 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा कस्बा के चौराहे पर 1995में स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा सड़क की जद में आने से अन्यत्र दूसरे जगह सुव्यवस्थित स्थान पर स्थापित करने का मामला तूल पकड़ लिया है. भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर से मिलकर पत्रक सौंपा और गोलंबर बनाकर बीच में मूर्ति स्थापित करने की मांग किया. जिसपर एसडीएम ने सरकार की गाइड लाइन के अनुसार नवरात्र के बाद सुव्यवस्थित स्थान पर प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया.


फोटो: सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर को पत्रक सौंपते भीम आर्मी एवं आसपा कार्यकर्ता 


आसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सकलडीहा चौराहे पर सन् 1995 से बाबा साहब डॉ अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना की गई है. सड़क चौड़ीकरण होने के कारण प्रतिमा सड़क की जद में आ गई है. प्रतिमा को चौराहे पर गोलंबर बनाकर बीच में स्थापित करवाने और चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखने की मांग किया गया है. जिसपर एसडीएम ने सरकार की गाइड लाइन के अनुसार नवरात्र बाद प्रतिमा स्थापित करवाने का आश्वाशन दिया है.


इस दौरान अर्जुन प्रसाद आर्य, सम्यक तत्वदर्शी महाराज, सिद्धार्थ प्राण बाहु, आकाश जाटव, सन्नी कुमार, शेरू निगम, एड. अरुण कुमार, एड. रामजन्म, एड. अनिल कुमार, सुभाष चन्द्र भारती, रवि कुमार रावण सहित अन्य उपस्थित थे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा