मोदी के विकसित भारत को चिढ़ा रहा अमडा गांव

पंचायत भवन परिसर में पसरा गंदा पानी, जल निकासी की व्यवस्था नहीं ,बजबजाती नालियां फैला रही संक्रमण, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन 

चंदौली। खबर उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के बरहनी ब्लॉक से है जहां अमडा गांव मोदी के विकसित भारत को चिढ़ा रहा है। दलित बस्ती में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बजबजाती नालियों का गंदा पानी ओभर होकर पंचायत भवन और डॉ.अंबेडकर स्थल परिसर में फैल रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने काफी नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन किया। 

फोटो : अमडा गांव में विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण 

डॉ भीम राव अंबेडकर महिला कल्याण समिति के महामंत्री ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि अमडा गांव सरकार की सारी सुविधाओं से वंचित व अछूता है। जहाँ पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है, जिससे ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से कट जाते हैं। इसके समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई पर आज तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। 

अब तो बजबजाती नालियों के गंदा पानी से पंचायत भवन और डॉ अंबेडकर परिसर भर गया है और उसके दुर्गंध ने जीना हराम कर दिया है।चेताया कि एक सप्ताह के भीतर जल निकासी की व्यवस्था सहित अन्य सभी समस्याओं से निजात नहीं दिलाया गया तो वह ग्रामीणों के साथ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में नरेंद्र राम, मनोज राम, राम अवतार, राजेश राम, राजनाथ राम, हरिद्वार राम, गब्बर राम, गौतम, कुंजबिहारी, बंगाली गोंड, सुभाष चंद्र, नन्दलाल राम, मनोरमा देवी, पुष्पा देवी,प्रेमशिला देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।