सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव की मांग, स्टेशन मास्टर को दिया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी 

चंदौली,सकलडीहा। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर स्टेशन मास्टर राकेश राजेंद्र पटेल को ज्ञापन सौपा और चेताया कि अगर रेल प्रशासन उनकी मांगों को नहीं सुनता है तो वह बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी रेल विभाग की होगी।

सकलडीहा रेलवे स्टेशन दानापुर मंडल का आखिरी रेलवे स्टेशन है। यहां पर कोरोना काल से पूर्व दो एक्सप्रेस ट्रेन रुकती थी। लेकिन उसके बाद यहां पर सिर्फ पैसेंजर ट्रेन रूकती है। जिसके कारण व्यापारियों, छात्रों व आम जनमानस को दिल्ली, मुंबई, गुजरात पंजाब व लखनऊ जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।



रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन का लगभग छ: हजार रुपये का टिकट बिकता है। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के आसपास की लगभग 1 लाख आबादी समस्या से जूझ रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार ट्रेन रोकने की मांग किया लेकिन उन्होंने उनकी मांगों को अनसुना कर दिया। 

इस दौरान सोनू पटेल, राजेश मोदनवाल, आशीष सिंह मोनू, सोनू सिंह, निरंजन कुमार, बबलू पासवान, धनंजय राय, सुनील कुमार, बबलू पाल, जितेंद्र कुमार, सोनू प्रजापति, कर्नल, किशन राय, गुलाब राम, विकास, सौरभ, अंकित सहित अन्य रहे।