विवेकानंद की विचारधारा पर चलकर भारत बनेगा विश्व गुरु -प्राचार्य

युवा दिवस पर सकलडीहा पीजी कॉलेज में विचार गोष्ठी का आयोजन 

चंदौली, सकलडीहा। पीजी कॉलेज में विश्व युवा दिवस पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय द्वारा विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

फोटो: प्राचार्य युवा दिवस पर छात्रों को संबोधित करते हुए। 

प्राचार्य ने विवेकानंद जी के जीवन कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत 2047 में जिस विजन को लेकर चला है उस विजन की पूर्ति विवेकानंद जी के विचारों और वर्तमान में युवाओं के कंधे पर टिका है।भारत विश्व गुरु बनने को प्रतिबद्ध है तो उसमें भी विवेकानंद की विचारधारा का सबसे अमूल्य योगदान है। 

बीएड विभाग से डॉ इंद्रजीत सिंह ने विवेकानंद के मनुष्य निर्माण शिक्षा पर पर अपने विचार दिए। डॉ योगेंद्र तिवारी ने विवेकानंद के चरित्र निर्माण शिक्षा पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ता क्रम में प्रो महेंद्र प्रताप सिंह, पुस्तकालय प्रभारी अजय कुमार यादव ने अपने विचार दिए। 

कार्यक्रम का संचालन यज्ञ नाथ पाण्डेय द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक ,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।