संतोष कुमार सिंह की तैनाती, छः निरीक्षकों सहित एक उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अपराध नियंत्रण में नाकाम रहे मुगलसराय इंस्पेक्टर गगन राज सिंह को हटाते हुए पुलिस लाइन में लम्बे दिनों से लटके निरीक्षक संतोष कुमार सिंह की तैनाती कर दी। साथ ही शनिवार को छः निरीक्षकों सहित एक उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया।
निरीक्षक गगन राज सिंह को जन शिकायत प्रकोष्ठ और बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा को हटाकर प्रभारी जनपद नियंत्रण कक्ष में भेज दिया है। जन संपर्क अधिकारी रहे विनोद कुमार मिश्रा को बबुरी का प्रभारी बनाया है।
वहीं निरीक्षक हरि नारायन पटेल को साइबर थाना से प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना और निरीक्षक राम जनम यादव को प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना से एसओजी प्रभारी नियुक्त कर दिया है। उप निरीक्षक आशीष कुमार मिश्र को प्रभारी एसओजी एवं सर्विलांस से प्रभारी सर्विलांस सेल पद पर नियुक्त कर दिया।