चंदौली। थाना अलीनगर व आर0पी0एफ0 पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान लोको कालोनी स्थित रेलवे ओवर ब्रीज के पास से 229.5 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब बरामद कर 02 तस्करों को दबोच सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया।
तस्करों की पहचान विक्रम कुमार महतो पुत्र धीरेन्द्र प्रसाद महतो निवासी रोमी पोस्ट सूर्यपूरा थाना ओ0पी0 पदमा जिला हजारीबाग झारखण्ड वर्तमान पता लावाकूदर पोस्ट डाटोखुर्द थाना कटकमसांडी जिला हजारीबाग (झारखण्ड) उम्र 32 वर्ष व पंचम कुमार महतो पुत्र धीरेन्द्र कुमार महतो निवासी रोमी पोस्ट सुर्यपुरा थाना ओ0पी0पदमा जिला हजारीबाग(झारखण्ड), वर्तमान पता- लावाकूदर पोस्ट डाटोखुर्द थाना कटकमसांड़ी जिला हजारीबाग(झारखण्ड) उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस से पूछताछ में बताया हम लोग नाजायज शराब खरीद कर बेचते है जिससे हमे काफी उच्चे दाम मिलते है । जिससे हमारा और हमारे परिवार का जीवन यापन होता है।
गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय,उ0नि0 अमित सेन सिंह, हो0गार्ड विजय बहादुर थाना अलीनगर,
आरपीएफ टीम में
स0उ0नि0 मो0 शाहिद खान RPF/DDU मुगलसराय थाना मुगलसराय चन्दौली ।
आरक्षी छोटेलाल यादव CPDS/DDU मुगलसराय चन्दौली।
आरक्षी आनन्द कुमार CPDS/DDU मुगलसराय चन्दौली।
0 टिप्पणियाँ