Hot Posts

6/recent/ticker-posts

काली फिल्म लगी 7 वाहनों समेत 175 पर कार्रवाई, 2.14 लाख जुर्माना

चंदौली यातायात व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगी 7वाहनों समेत कुल-175 वाहनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए 2,14,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात ,कृष्ण मुरारी शर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी, सत्य प्रकाश यादव व सभी यातायात अधि0/कर्मचारीगण के द्वारा बढ़ती हुयी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ