धानापुर,(चंदौली)। विकास खंड के खडान गांव की पासवान बस्ती में वर्षों से खराब पड़ा हैंडपंप पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व समाजसेवी प्रेम सिंह के प्रयास से खंड विकास अधिकारी अमित कुमार द्वारा शनिवार देर शाम मरम्मत करवाया गया। जिसका ग्रामीणों ने दिल से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।
हैंडपंप लंबे समय से खराब और अनुपयोगी था, जिससे जल संकट पैदा हो गया था. ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के लिए दूर जाना पड़ता था। इस हैंडपंप के ठीक हो जाने से अब लोगों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है।
यह पहल स्थानीय प्रशासन की उपेक्षा के बीच ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत है। ग्रामीण दशमी पासवान, जोगिंदर पासवान, कुंदन पासवान, रामवंता देवी, होसिला देवी ने बताया कि प्रेम सिंह के पहल से गांव की ऐसी कई समस्याएं निस्तारित हुई हैं जिसकी नितांत आवश्यकता थी। ये मौजूदा समय में किसी पद पर नही है, परंतु गांव के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान देते रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ