शहाबगंज,(चंदौली)। क्षेत्र के ढुन्नू, रसिया, शाहपुर, पालपुर, गांधीनगर, बरहुआं और सैदूपुर सरैया गांवों में बन्दिता इंडिया फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के ऑनर और समाजसेवी इंजीनियर शिव कुमार तथा कंपनी के मैनेजर मोहम्मद इलियास अहमद "हवारी" द्वारा जन चौपाल लगाकर गरीब और असहाय लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई, साथ ही रोजगार के इच्छुक व्यक्तियों को ऋण देने की बात भी कही गई।
इस अवसर पर इंजीनियर शिव कुमार ने बताया कि उनका उद्देश्य वंचित वर्गों को आर्थिक सहायता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। वे लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहेंगे।
बन्दिता इंडिया फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर मोहम्मद इलियास अहमद "हवारी" ने कंपनी द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी वंचित वर्गों को व्यवसाय शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करने के लिए पर्सनल लोन, समूह लोन, होम लोन, प्रॉपर्टी लोन और मासिक लोन सहित विभिन्न प्रकार के ऋण उपलब्ध कराती है।
इन जन चौपालों में कालाराम, शिवांश, मेवालाल, जगत राम, राम ललित, हरिवंश, रामचंद्र मौर्य, मनीष, रविंद्र, प्रदीप यादव, संदीप, शिवकुमार गुप्ता, अनिल और हरिश्चंद्र सहित अन्य लोग थे।
0 टिप्पणियाँ