पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर पर ले जाने, आगामी गतिविधियों को संगठित करने का कार्य करेंगे।
लखनऊ। अपनी जनता पार्टी के निजी सचिव व राष्ट्रीय अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी द्वारा रविवार को अर्जुन प्रसाद आर्य को अपनी जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश सचिव व कमलेश मौर्य को वाराणसी मंडल महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन को मजबूत करने और राज्य स्तर पर जिम्मेदारियां संभालने के लिए की गई है। इस पद के माध्यम से वे पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर पर ले जाने और आगामी गतिविधियों को संगठित करने का कार्य करेंगे।
श्री आर्य जी मूलतः यूपी के चंदौली जनपद के सकलडीहा निवासी हैं, जो सकलडीहा इण्टर कालेज से लेक्चरर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। इन्होंने वर्ष 2008 से लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति की स्थापना करके स्वास्थ्य शिक्षा और सम्मान, रोटी कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी मुद्दे पर गांव गांव में जाकर जरूरतमंदो को सुविधाएं देने और प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस का भव्य आयोजन कर लोगों को उनके मौलिक अधिकार से रूबरू कराने और बाबा साहब डॉ अंबेडकर के योगदान को जन जन तक पहुंचाने का काम करते रहते हैं।
0 टिप्पणियाँ