Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा में प्री मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

सिविल जज डॉ इंदु रानी कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने की दिलाई शपथ,  सरकार की सुविधाओं सहित कानूनी जानकारी दी 

सकलडीहा, (चंदौली)। ब्लॉक के सभागार में मा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय प्री मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। 

जिसमें मुख्य अतिथि डॉ.इंदु रानी (सिविल जज) ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और लोगों को सरकार की सारी सुविधाओं की बारीकियों से जानकारी दिया। वहीं कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने की शपथ दिलाई।

शिविर में ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और न्याय प्रणाली तक आसान पहुँच के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं की प्रगति, कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया गया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी निरक्षरता को कम करने और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए आयोजित किया गया था। 

इस दौरान पशुपालन विभाग, कृत्रिम गर्भाधान विभाग, पशुधन बीमा योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, वित्तीय साक्षरता जन जागरूकता समाज कल्याण सहित अन्य संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए थे।

इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, पीएलवी से चंद्रशेखर राय, बिमल कुमार, धनंजय श्रीवास्तव, खुशहाल गुप्ता, सुनील कुमार सहित सैकड़ों महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बचपन डे केयर सेंटर धरहरा का निरीक्षण किया। तत्पश्चात एसडीएम कुंदन राज कपूर से मिलकर तहसील स्तर से जुड़े लाभान्वितों की सूची को 13 फरवरी तक सम्मिट कर जिला स्तरीय कार्यक्रम 22 फरवरी को लगने वाले मेगा कैम्प में कमलापति पीजी कॉलेज चंदौली में सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ