Hot Posts

6/recent/ticker-posts

देश का पेट भरने वाला किसान विकास से कोसों दूर-पिंटू पाल

खराब सड़कें, नालियों की दुर्दशा, पेयजल संकट, शौचालय व साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित, DPRO से किया बेबाक चर्चा, समाधान का आश्वासन 

चंदौली। देश का पेट भरने वाला किसान आजादी के आठ दशक बाद भी विकास से कोसों दूर है। गांवों में खराब सड़कें,नालियों की दुर्दशा, पेयजल संकट, शौचालय व साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से अभी भी वंचित हैं। अब तक शिकायत पर शिकायत होती रही है, अधिकारी सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन देते रहे हैं। लेकिन हमारा संघर्ष आश्वासन पर नहीं, समाधान पर टिकेगा। जब तक हर गाँव में विकास, हर किसान को सम्मान और हर घर तक सुविधा नहीं पहुंचेगी, तब तक हमारी आवाज बुलंद रहेगी। उक्त बेबाक बातें सकलडीहा सेक्टर नंबर 1 के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व किसान नेता पिंटू पाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) नीरज सिंहा से बुधवार को मुलाकात कर कहा। चेताया कि जनता की लड़ाई, किसानों की आवाज और क्षेत्र के सम्मान के लिए उनका संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। उनकी उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं होगी।जिसको जिला पंचायत राज अधिकारी ने गंभीरता से सुना और शीघ्र अति शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव व युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ