Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्योर इंडिया ट्रस्ट को मुंबई में मिला प्रतिष्ठित देसी धाकड़ सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026

7 हजार महिलाओं को बनाया सफल उद्यमी, 25 हजार को सशक्त बनाने का लक्ष्य

मुंबई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के इंडिया कार्यालय में 20 मार्च 2026 को आयोजित भव्य ‘देसी धाकड़ सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026’ समारोह में राजस्थान के करौली स्थित प्योर इंडिया ट्रस्ट को राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार संगठन के 'सामाजिक उद्यम इनक्यूबेशन, उद्यमिता प्रशिक्षण और माइक्रो-एंटरप्राइज' के माध्यम से महिलाओं में वित्तीय आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के क्रांतिकारी कार्यों के लिए दिया गया।


ट्रस्ट ने अब तक 7,000 महिलाओं को सफल उद्यमी बनाया है और 2030 तक 25,000 महिलाओं को सशक्त बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर डटकर कार्य कर रहा है। समारोह के मुख्य आकर्षण में ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती मेधा नरुका को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 यह पुरस्कार महिला-नेतृत्व वाले उन संगठनों को समर्पित है, जो नवाचार और समावेशी विकास के जरिए देशभर में स्थायी परिवर्तन ला रहे हैं तथा ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार कर रहे हैं। ट्रस्ट की यह उपलब्धि उसकी समर्पित टीम, सहयोगी संस्थाओं और लाभार्थी समुदायों के संयुक्त प्रयासों का जीवंत प्रमाण है। 

संगठन ग्रामीण भारत में सतत आजीविका के अवसरों के जरिए लाखों लोगों को सशक्त बनाने के अपने मिशन पर अडिग है। कार्यक्रम में पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता डायना एडुलजी (भारत की पहली महिला क्रिकेट कप्तान) सहित कई विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया। देश की अन्य शीर्ष संस्थाओं को भी यहां सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट के संस्थापक प्रशांत पाल ने कहा, “यह पुरस्कार हमारे सोशल स्टॉक एक्सचेंज में शामिल होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। शीघ्र ही हम देश की चुनिंदा 25 संस्थाओं में शुमार हो जाएंगे, जो करौली और पूरे राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ