Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चंदौली में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त वितरण

1,98,246 किसानों के बैंक खातों में 39.65 करोड़ भेजे गए, देशभर में 9.32 करोड़ किसानों को 18,640 करोड़ जारी 

चंदौली जिले के 1,98,246 किसानों के बैंक खातों में ₹39.65 करोड़ की 22वीं किस्त डाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से DBT के जरिए प्रत्येक को ₹2,000 हस्तांतरित किए।

फोटो: भीमसेन उप कृषि निदेशक  

कृषि विज्ञान केंद्र, विकास खंडों और पंचायत भवनों पर लाइव प्रसारण हुआ। उप कृषि निदेशक भीमसेन ने सभी प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी। छोटे व सीमांत किसानों को सालाना ₹6,000 (3 किस्तों में)। भेजे जाते हैं।
देशभर में 9.32 करोड़ किसानों को ₹18,640 करोड़ जारी ।pmkisan.gov.in पर जाकर नाम व मोबाइल से स्टेटस जांचें। यदि किस्त न आए, तो आधार लिंकिंग या e-KYC अपडेट करें। यह किसानों के लिए बड़ी राहत है, खासकर उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने से किसान बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि बीज-खाद खरीदने में बड़ी मदद करेगी। कई जगहों पर मोदी जी का आभार व्यक्त किया गया। वहीं बटाई की खेती करने वाले किसानों में काफी रोष देखा गया। उन्होंने कहा कि यह लाभ केवल भूमि स्वामी किसानों को मिलता है, दूसरों की जमीन पर खेती करने वालों को क्यों नहीं? जबकि अधिकांश खेती बटाई पर ही होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ