Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कड़ी कार्रवाई

आज 545 वाहनों पर 7.16 लाख का जुर्माना

चन्दौली, 17 मई 2026 — उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज यातायात पुलिस ने आलमपुर, चंदासी कोयला मंडी व अन्य प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग और कड़ी कार्रवाई की।

यातायात टीम ने विशेष रूप से अवैध पार्किंग, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर विधिक कार्यवाही मे कुल 545 वाहनों के विरुद्ध चालान किया गया और कुल रु. 7,16,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

 इसी क्रम में नो‑पार्किंग में 165 वाहनों का चालान किया गया, 5 वाहन सीज किए गए तथा ब्रेथ‑एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1 चालक के विरुद्ध भी कार्रवाई हुई।
पुलिस ने बताया कि गत 10 दिनों में कुल 3,089 वाहनों के विरुद्ध चालान कार्रवाई कर कुल रु. 59,35,000 का जुर्माना लगाया जा चुका है। चंदासी मंडी के सामने मुख्य सड़क पर लगातार कोयला ढोने वाले ट्रकों के कारण सड़क पर कोयले की परत जम गई थी, जिसे यातायात टीम द्वारा हटवाया गया तथा उक्त ट्रकों को मुख्य मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, शराब या मादक पदार्थों के सेवन के बाद वाहन न चलाने और अवैध पार्किंग न करने के प्रति जागरूक भी किया। जनपद प्रशासन ने आगाह किया है कि अभियान जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ