Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली डीएम से मिला व्यापार प्रतिनिधिमंडल

सड़क चौड़ीकरण में उजाड़ी दुकानों के मुआवजे व पुनर्वास की मांग को लेकर गरजे

चंदौली के मुगलसराय मे विकास के नाम पर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को उजाड़े जाने के खिलाफ चन्दौली के व्यापारियों ने जोरदार आवाज बुलंद की। सड़क चौड़ीकरण के दौरान ध्वस्त की गई दुकानों और मकानों के मुआवजे तथा पूर्ण रूप से विस्थापित व्यापारियों के पुनर्वास की मांग को लेकर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।

DM को सौंपी मांग पत्रिका
सुबह 11 बजे जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग से मिले व्यापारियों ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य में उनकी दुकानों और मकानों को तोड़े जाने से उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित व्यापारियों को तत्काल उचित मुआवजा दिलाया जाए तथा जो व्यापारी पूरी तरह विस्थापित हो गए हैं, उन्हें अन्यत्र उपयुक्त स्थान पर पुनःस्थापित किया जाए। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा, "नुकसान का नियमानुसार जायजा लिया जाएगा और मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।"

PWD अधिशासी अभियंता से भी की मुलाकात
जिलाधिकारी से मिलने के बाद प्रतिनिधिमंडल दीनदयाल नगर पहुंचा और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार से मिला। व्यापारियों ने उनके समक्ष भी मुआवजे और पुनर्वास की पुरजोर मांग रखी तथा एक ज्ञापन सौंपा। अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की सभी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और नियमों के अनुरूप समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थित
इस अवसर पर चंद्रेश्वर जायसवाल, राकेश मोदनवाल, अशोक केशरी, महमूद आलम, सतीश सेठ, संजीव जायसवाल, प्रदीप कुमार, शंकर गुप्ता, कृष्णा सेठ, विष्णु कुमार, संतोष जायसवाल, चंद्रशेखर सिंह, सुशील शर्मा, गुलाम गौस, मनोज चौहान, दीपक चौहान, डिम्पल तिवारी, कैलास यादव, संजय चौहान, राजेश जायसवाल, अवधेश मोदनवाल, राजीव अग्रहरि, राजकुमार मोदनवाल, ज्ञानप्रकाश, अशोक मौर्य, निखिल कुमार, राणा सिंह, मनोज पाण्डेय, राजकुमार आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापारियों का यह आंदोलन स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों में प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा का संदेश दे रहा है। आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ