Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चन्दौली में गौ-तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 4 गोवंश बरामद, एक आरोपी पर कई मुकदमे

चन्दौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस ने NH-2 नौबतपुर तिराहा के पास देर रात चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सफेद स्कॉर्पियो से 4 गोवंश बरामद किए। इनमें 1 गाय और 3 बैल शामिल हैं।

चेकिंग के दौरान वाहन सवार तस्करों ने पुलिस टीम को कुचलकर भागने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन यादव, निवासी नरईली, थाना दुर्गावती, कैमूर, बिहार, और दिनेश यादव, निवासी आराजी ईसोपुर, थाना खानपुर, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार किशन यादव के खिलाफ पहले से गोवध और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना सैयदराजा पर FIR संख्या मु.अ.सं. 198/2026 दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ