चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी के 48वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल के हाथों दो स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने गृह जनपद चंदौली लौटने पर ग्राम सभा बहेरी के होनहार छात्र राज सिंह यादव का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
गृह आगमन पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी, क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित कर उनकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि राज सिंह यादव ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे चंदौली जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज सिंह 'डब्लू', जिला पंचायत सदस्य धानापुर राजेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामजनम यादव, दयाराम यादव, अबरार अहमद, गोरख प्रजापति, द्वारका खरवार, सजीवन राम, तारकेश्वर दुबे, श्रवण यादव, ऋषि पाल, मुकेश यादव, रवि यादव, राजू यादव, अवधेश राय, रामजी बिंद, केदार बिंद, आकाश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने राज सिंह यादव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है तथा आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
0 टिप्पणियाँ