गया जंक्शन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग, 122 अनियमित यात्री पकड़े गए; 75 हजार जुर्माना वसूला

गया, 10 सितंबर। गया जंक्शन पर गुरुवार को सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच की गई।

जांच के दौरान कुल 122 बिना टिकट/अनियमित यात्री पकड़े गए। रेलवे की ओर से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित यात्रियों से कुल 75,315 रुपये जुर्माना वसूला गया।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा न करें। यात्रा से पहले टिकट आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटर, अधिकृत टिकट वेंडर, एटीवीएम तथा ऑनलाइन माध्यम से आईआरसीटीसी वेबसाइट और रेलवन ऐप के जरिए प्राप्त किया जा सकता है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने और रेलवे के नियमों का पालन कर रेल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा