संदेश

सकलडीहा पुलिस ने बिछड़े एक परिवार में पुनः लौटाई खुशियां

चित्र
लंबे समय से अलग रह रहे थे, समझा बुझाकर एक कराया सकलडीहा (चंदौली)। पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत पारिवारिक विवाद के कारण लंबे समय से अलग रह रहे एक दंपत्ति को सफलतापूर्वक फिर से मिलाया है, जहां पुलिस ने काउंसलिंग और समझाइश के जरिए पति-पत्नी के बीच सुलह करवाई, जिससे वे अपनी गलतियां मानकर एक साथ रहने को राजी हो गए और उनके परिवार में खुशियां लौट आईं, जिसे पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में घर भेजकर सुनिश्चित किया. यह खबर भी पढ़ें -  चंदौली पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, एकीकृत न्यायालय परिसर का किया शिलान्यास, बोले यूपी मॉडल दूसरे राज्यों को बताएंगे।  यह खबर भी पढ़ें -  दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा,50 हजार रुपये का अर्थदंड, चंदौली में वर्ष 2025 में नाबालिग से दरिंदगी पर कार्रवाई। यह पहल चंदौली पुलिस के 'मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देना है. यह खबर भी पढ़ें -  सकलडीहा पीजी कॉलेज में 5 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए, परीक्षा को लेकर महाविद्यालय सजग है...

दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

चित्र
50 हजार रुपए का अर्थदंड , चंदौली में वर्ष 2025 में नाबालिग से दरिंदगी पर हुई कार्रवाई  चंदौली । स्पेशल जज पॉक्सो श्री अनुराग शर्मा की अदालत ने सोमवार को नाबालिक किशोरी से बलात्कार के मामले की सुनवाई की. इस दौरान गवाहों और वरिष्ठ अधिवक्ता की दलील सुनने के बाद आरोप सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने आरोपी को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही 50 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया. वहीं अर्थदंड अदा नहीं करने पर 04 माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया. Also read -  चंदौली पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत  Also read -  तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत   वर्ष 2025 में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया था. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सदर कोतवाली के बिसौरी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर सुभाष सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. Also read -  चंदौली में 03 शातिर तस्कर 4.35 कुंतल गांजा के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे  मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से आरोपी सुभाष ...

सकलडीहा पीजी कॉलेज में 5 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए

चित्र
स्नातक स्नातकोत्तर की हो रही परीक्षाएं,  परीक्षा को लेकर महाविद्यालय सजग है: प्राचार्य  चंदौली।  सकलडीहा पीजी कॉलेज में सोमवार को 5 परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया है. विश्वविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा समय सारणी के अनुसार स्नातक/स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षा 2025 हो रही है। महाविद्यालय सुचिता पूर्ण नकल विहीन व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराये जाने हेतु कटिबध्द है. गेट पर सघन चेकिंग की जा रही, वहीं हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय पर नियमावली एवं उत्तर प्रदेश शासन के अधिनियमों के अनुसार ही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराये जाने हेतु कटिबध्द है.  यदि कोई भी छात्र परीक्षा नियमावली का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए इसकी सूचना विश्वविद्यालय एवं शासन को प्रेषित कर दी जाएगी. परीक्षा को लेकर महाविद्यालय सजग है।

सत्ता में लौटने पर युवाओं के लिए पुनः सेना भर्ती कराया जाएगा: मनोज डब्लू

चित्र
धानापुर में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को साइकिल, स्कूटी व मोटरसाइकिल का पुरस्कार  खेल मैदान में उमड़ा युवाओं का जोश इस बात का प्रमाण है कि उन्हें केवल एक अवसर की आवश्यकता है, जिसे उपलब्ध कराने में मौजूदा सरकार विफल रही है. चंदौली, धानापुर। “दौड़ो और सपनों को छू लो” के नारे के साथ धानापुर स्थित अमर वीर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सोमवार को 1600 मीटर की भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता का नेतृत्व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह (डब्लू) ने किया. इसमें जनपद भर से हजारों की संख्या में युवतियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके साथ किए गए वादों को कभी नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने कहा कि धानापुर में यह दौड़ युवाओं से किया गया एक वादा था, जो मौसम की बेरुखी के कारण टल गया था, लेकिन आज उसे पूरा किया गया है. खेल मैदान में उमड़ा युवाओं का जोश इस बात का प्रमाण है कि उन्हें केवल एक अवसर की आवश्यकता है, जिसे उपलब्ध कराने में मौजूदा सरकार विफल...

चंदौली पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत

चित्र
एकीकृत न्यायालय परिसर का किया शिलान्यास, बोले यूपी मॉडल दूसरे राज्यों को बताएंगे चंदौली में एकीकृत न्यायालय परिसर के शिलान्यास के लिए शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विक्रम नाथ पंकज मित्तल, मनोज मिश्रा, राजेश बिंदल के साथ हाई कोर्ट इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली सहित सर्वाेच्च न्यायालय के 5 और हाईकोर्ट के 18 जज भी मौजूद रहे. सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आगमन हुआ. 1500 करोड़ की लागत से कोर्ट कांप्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा.यह सुविधा उत्तर प्रदेश के छह जिलों- चंदौली, महोबा, अमेठी, शामली, हाथरस और औरैया में शुरू की जा रही है. भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने एकीकृत न्यायालय परिसर बनवाने के लिए यूपी सरकार की सराहना की. उन्होंने कहा कि वे जब दूसरे राज्यों के दौरे पर जाएंगे तो वहां की सरकारों और हाईकोर्ट्स को यूपी मॉडल से सीख लेने की सलाह देंगे. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा- संविधान में जिला न्यायपालिका को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि प्रत्येक राज्य का अपना हाईकोर्ट होगा, जिलों म...

चंदौली में दिव्यांग बच्चों को बाटा गया उपकरण

चित्र
स्कूल जानें के लिए प्रेरित कर बढ़ाया गया हौसला  चहनियाँ (चंदौली)। भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम के सहयोग से बी0आर0सी0 चहनियां पर उपलब्ध सहायक उपकरण यन्त्र खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अमिता श्रीवास्तव द्वारा श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चों को हियरिंग ऐड तथा  6-14 वर्ष के दृष्टि बाधित एवम शारिरीक़ अक्षमता वाले 131 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण यन्त्र उपलब्ध कराया गया. फोटो: दिब्यांगों को ट्राई सायकिल व अन्य उपकरण बाटते खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय व अमिता श्रीवास्तव सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि इन बच्चों को उपकरण बहुत ही जरूरी है, दिब्यन्गों का सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है और हम सब का कर्तव्य बनता है इनका सेवा करना है. उन्होंने कहा कि सभी दिबयांग बच्चे उपकरण का लाभ ले और स्कूल अवशय जाए तभी हम लोगो का सपना पूरा होगा. अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि आप लोग तन से दिबयांग हैं मन से नही, अपने दिमाग से निकाल दीजिये की हम दिबयांग हैं. आप बड़ा से बड़ा काम कर सकते हैं.  इस दौरान दौरान  सत्यनारायण, सुरेंद्र, योगेंद्र,...

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौत

चित्र
वाहन छोड़ चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश चन्दौली, बबुरी।  थाना क्षेत्र के लेवा–इलिया मार्ग पर भूड़कुड़ा गांव के सामने शुक्रवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दंपती को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल पत्नी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. फोटो: जिला अस्पताल में स्ट्रैचर पर मृत पड़ी नीलम  जानकारी अनुसार कटरिया गांव निवासी विनोद यादव (38) अपनी पत्नी नीलम (35) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे. जैसे ही वे भूड़कुड़ा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीलम को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई. इस संबंध में बबुरी थ...

चंदौली में 03 शातिर तस्कर 4.35 कुंतल गांजा के साथ चढ़े पुलिस के हत्थे

चित्र
उड़ीसा से बिहार ले जा रहे थे, 1.15 करोड़ आंकी गई कीमत  चन्दौली , सैयदराजा । पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर उड़ीसा से बिहार जा रही ट्रक नं0 UP 53 DT 4327 से अवैध गांजा की भारी खेप को एनएच हाईवे-02 उत्तरी लेन काले शाह बाबा की मजार के पास से बरामद कर तस्करी में संलिप्त 03 शातिरों को दबोचकर थाना हाजा लाया गया जहां उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है. बरामद गांजे कि कीमत 1.15करोड़ आंकी गई. फोटो : थाना सैयदराजा में पुलिस टीम के साथ तीनों शातिर तस्कर व बरामद गांजा की खेप पकड़े गए तस्करों की पहचान 1.वाहन चालक प्रियांशू पटेल पुत्र लक्ष्मण पटेल उम्र करीब 24 वर्ष, 2. परिचालक प्रदीप कुमार पुत्र गुलाब उम्र लगभग 19 वर्ष व 3.अखिलेन्द प्रताप पुत्र विभूति नारायन निवासीगण ग्राम विशुनपुरा थाना मडिहान जिला मिर्जापुर के रुप में हुई  पुलिस से पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि यह गांजा वह उडीसा राज्य से लेकर बिहार ले जाकर महंगे दामों पर बेचने वाले थे तथा पुलिस से बचने के लिये मृत मछली प्यासी को कार्टून में रखकर उसके नीचे रखकर एनएच 02 हा...

व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के पिता की श्रद्धांजलि सभा में शुभचिंतकों का लगा तांता

चित्र
श्यामलाल वर्मा शिक्षक सेवानिवृत्त थे, हृदय गति रुकने से हुआ था निधन चंदौली,सकलडीहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के पिता सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामलाल वर्मा के निधन पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक प्रभुनारायण यादव, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी सहित सैकड़ों व्यापारियों और शुभचिंतकों ने भारी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की, फोटो: स्व0 श्यामलाल वर्मा की फाइल फोटो  इस दौरान पूरे दिन शुभचिंतकों का तांता लगा रहा. श्यामलाल वर्मा अपने पीछे पत्नी और दो बेटे संतोष सेठ, कृष्णा सेठ, दो बहुएं और भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं  सकलडीहा व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ के पिता श्यामलाल वर्मा (70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक) का बीते 03 जनवरी को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था. उनके निधन के बाद शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई जिसमें व्यापारियों सहित शुभचिंतकों की कतार लग गई. सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लि...

सकलडीहा पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ की निरोधात्मक कार्रवाई

चित्र
शांति भंग होने की आशंका और अपराध नियंत्रण, भूमि विवाद से जुड़े मामले शामिल  चंदौली,सकलडीहा । प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा विभिन्न ग्रामो में शांति व्यवस्था की दृष्टिगत कुल 10 अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई. पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका और अपराध नियंत्रण हेतु की है.जो अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है.जिसमें जमीन विवाद से जुड़े मामले भी शामिल हैं. जिनमें गोविन्द राय पुत्र झेगुंर उम्र करीब 33 वर्ष, सुजीत राय पुत्र झेंगुर राय उम्र करीब 26 वर्ष, भोला राय पुत्र झेगुंर राय उम्र करीब 27 वर्ष निवासीगण सकलडीहा, राजेश राय पुत्र स्व0 छविनाथ राय उम्र करीब 35 वर्ष, पवन राय पुत्र राजन राय उम्र करीब 19 वर्ष, साहिल पुत्र राजेश उम्र करीब 18 वर्ष  निवासीगण ग्राम बरठी,अभिषेक उर्फ मुलायम खरवार पुत्र मदन खरवार उम्र करीब 24 वर्ष, शिवकुमार पुत्र वकील खरवार उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम पदुमनाथपुर, विकास यादव पुत्र बनारसी यादव निवासी ...