सकलडीहा में ‘ओम जी ब्रदर्स’ मोबाइल शोरूम का भव्य शुभारंभ
नए मॉडल और आधुनिक गैजेट्स की मिलेगी विस्तृत रेंज, हर खरीद पर आकर्षक उपहार और फाइनेंस सुविधा का भी लाभ सकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा कस्बे में मोबाइल और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है। सकलडीहा चौराहा स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के सामने शुक्रवार को ‘ओम जी ब्रदर्स’ मोबाइल शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। फीता काटकर कृतिका सोनी और ओम जी सोनी ने प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी से समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। उद्घाटन समारोह के लिए शोरूम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शुभारंभ के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के संचालकों को नई शुरुआत की बधाई देते हुए व्यापार में सफलता की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि नए शोरूम के खुलने से सकलडीहा और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को मोबाइल खरीदारी के लिए बेहतर विकल्प स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगे। एक ही छत के नीचे मोबाइल की नई रेंज ‘ओम जी ब्रदर्स’ में अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन के साथ आधुन...