पूर्व में शनिवार को जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में फावड़े से अजय के सिर में आई थीं गंभीर चोटें
ईलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में रविवार को हो गई थी मौत
चन्दौली,धीना। थाना क्षेत्र के करजरा गांव में विगत शनिवार को रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष मे हुई मौत के दो और वांछित आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
बता दें कि विगत शनिवार को ग्राम करजरा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसमें अजय प्रसाद उर्फ धर्मू पुत्र स्व0 कान्ता प्रसाद को फावड़े से मारकर घायल कर दिया गया था जिनकी बीएचयू ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान रविवार को मृत्यु हो गयी थी।
वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना धीना पर मु0अ0सं0 52/2024 धारा 115 (2) /352/ 351(2) /109/110/103(1) बीएनएस बनाम नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 विजय बहादुर सिंह ,आशीष सिंह उर्फ विनायक पुत्र नरेन्द्र सिंह तथा अभिषेक सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम करजरा थाना धीना जनपद चन्दौली पंजीकृत हुआ था।
थाना धीना पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह व नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 विजय बहादुर सिंह नि0 ग्राम करजरा थाना धीना जनपद चन्दौली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव,उ0नि0 सतीश प्रकाश,उ0नि0 का0 राहुल चौहान,का0 अनुराग सिंह,का0 अंकित वर्मा,म0का0 वन्दना गौतम थाना धीना जनपद चन्दौली शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ