गोलम्बर बनाकर बीच में अंबेडकर प्रतिमा लग़वाने और चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखने की मांग
भीम आर्मी एवं आसपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं होने पर आन्दोलन की दी चेतावनी
सकलडीहा(चंदौली) चौराहे पर 1995 से स्थापित डॉ. भीम राव अंबेडकर प्रतिमा को गोलम्बर बनाकर बीच में स्थापित करवाने और चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखने के लिए भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में जिलाधिकारी चंदौली को पत्रक सौंपा।
Also read - आजम खां 23 महीने बाद जेल से रिहा, अभी 81 केस पेंडिंग, ज्यादा दिनों तक अच्छे दिन नहीं रहने वाले।
अवगत कराया कि सकलडीहा चौराहे पर सन 1995 से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सड़क चौड़ीकरण होने से प्रतिमा जद में आ गई है। जिसके लिए पूर्व में जिलाधिकारी चंदौली को अवगत कराया गया कि प्रतिमा को चौराहे के बीच में गोलंबर बनाकर स्थापित कराया जाए और चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखा जाए, परन्तु इस बाबत आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई और आज प्रतिमा के चारों तरफ कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे समर्थकों में काफी नाराजगी है।
Also read - चंदौली पुलिस ने गैंग लीडर समेत गैंगस्टर को दबोचा, फार्च्यूनर वाहन दो आईफोन दो समसंग फोन बरामद, भेजा जेल
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि शीघ्र अति शीघ्र बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को चौराहे के बीच गोलंबर बनाकर स्थापित किया जाए और चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखा जाए. आरोप लगाया कि इस सम्बन्ध में सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर से लिखित और मौखिक रूप से अनेकों बार निवेदन किया गया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला और न ही कोई जमीनी हल निकाला गया।
ऐसी स्थिति में क्षेत्र की जनता का श्रद्धा और विश्वास बना रहने के लिए डीएम से विशेष रूप से निवेदन किया। वहीं चेताया कि उनकी मांगों पर सार्थक हल नहीं निकाला गया तो वह बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
Also read - अधिवक्ता के हत्यारा बड़े भाई को पुलिस ने दबोचा, जा रहा था रिश्तेदारी में, हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर बरामद,
इस दौरान अर्जुन प्रसाद आर्य, सिद्धार्थ प्राण बाहु, डॉ नन्दलाल महादेवन, संघर्ष सूर्यवंशी, शेरू निगम, आकाश जाटव, अजय कुमार, धर्मवीर भारती, अरविन्द कुमार, अरुण कुमार भारती, बिट्टू जाटव, सन्नी कुमार, सूरज, चंद्रजीत, मोनू सहित अन्य उपस्थित थे।