भीम आर्मी के जिद्द के आगे झुका प्रशासन

डॉ अंबेडकर की बड़ी और भव्य प्रतिमा लगवाई, चौराहे बीच गोलंबर बनाकर लगाने की मांग 

छुटभैये भी अपना श्रेय बताने से पीछे नहीं, प्रतिमा के साथ फोटो खिंचाकर अपने मुहे मियां मिट्ठू बन रहे 

चंदौली, भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कां) और समर्थकों के आगे आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और जनपद के सकलडीहा के मुख्य चौराहे पर अपने खर्चें से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की बड़ी और भव्य प्रतिमा लगानी पड़ी. बेशर्मी की हद तो तब हो गई जब छुटभैये भी प्रतिमा के साथ फोटो खिंचाकर मीडिया में अपना प्रयास और श्रेय बताकर अपने मुहे मियां मिट्ठू बनकर वाहवाही लूटने लगे.



फोटो: सकलडीहा चौराहे पर लगी डॉ अंबेडकर की नई प्रतिमा 

 
दरअसल सकलडीहा कस्बा के मुख्य चौराहे पर वर्ष 1995 से डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थापित थी, चंदौली सकलडीहा वाया चहनियां मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान इसके जद में आ गई थी. शुक्रवार की देर रात कार्यदाई संस्था द्वारा प्रतिमा हटा दी गई और ठीक उसके पीछे एक नई और छोटी प्रतिमा लगा दी गई.


फोटो: डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी और समर्थक 


 शनिवार की सुबह जब समर्थकों को खबर लगी तब आग बबूला हो गए और सड़क पर उतर आए. वहीं बिना बताए और छोटी प्रतिमा लगाए जाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने लगे. मौके पर सकलडीहा सीओ स्नेह तिवारी और एसडीएम कुंदन राज कपूर कई थानों की पुलिस लगाकर समर्थकों को समझाने बुझाने का प्रयास किए, लेकिन समर्थक बड़ी और भव्य प्रतिमा लगवाने की जिद्द पर अड़ गए. 

 
हार पटक कर प्रशासन को उनके मन माफीत अपने खर्चें से बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की बड़ी और भव्य प्रतिमा मंगाकर लगाना पड़ा.अब छूटभैये भी अपना प्रयास और श्रेय बताकर मीडिया में अपने मुहे मियां मिट्ठू बनकर खूब वाहवाही लूट रहे हैं.



इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य ने कहा कि मैं जिला और सकलडीहा प्रशासन क्षेत्रीय जनता व्यापार मंडल और मुख्य रूप से भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम, एड अरुण कुमार का आभार व्यक्त करता हूं और आगे भविष्य में भी सहयोग का अपेक्षा रखता हूं.

रविवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कां) और समर्थकों ने प्रतिमा का माल्यार्पण कर त्रिशरण पढ़ा और बाबा साहब डॉ अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलकर अपने हक अधिकार और न्याय के लिए संघर्ष करने और भाई चंद्रशेखर आजाद के हाथों को मजबूत कर देश की सत्ता के शीर्ष पर बैठाने का संकल्प लिया.

इस दौरान एड रामजन्म बागी, एड विजय कुमार, एड अरविन्द कुमार, जिला महासचिव सिद्धार्थ प्राण बाहु, उमेश कुमार भारती, अशोक कुमार गौतम, शनि कुमार, डॉ नन्दलाल महादेवन, डॉ जयंत चौधरी, आकाश जाटव, देवा कुलकर्णी, आकाश कुमार गौतम, विजय कुमार, शनि देवल, अरबाज खान, राहुल अंबेडकर, मुन्नीलाल, गुड्डू, अमन कुमार, सहित सैकड़ों समर्थकों ने संबल प्रदान किया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा