बलुआ,(चन्दौली)। थाने की पुलिस टीम ने चहनियां के एक दुकान से 04.745 किग्रा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।
पकड़े गए युवक की पहचान रामाश्रय कुमार पुत्र पन्नालाल कुशवाहा 32 वर्ष निवासी ग्राम रमौली थाना स्थानीय के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि इसी मौसम में चाइनीज मंझा बेचकर अच्छा खासा पैसा मिल जाता है इसी वजह से मैं इसे बेचता हूँ। यह चाइनीज मांझा एक व्यक्ति वाराणसी से आकर दे जाता है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उ0नि0 अनंत कुमार भार्गव, उ0नि0 जमीलुद्दीन खान, उ0नि0 रामबिहारी सिंह, उ0नि0 अमरनाथ साहनी,का0 अनुज कुमार वर्मा, व का0 कृपाशंकर राय थाना बलुआ जनपद चन्दौली
0 टिप्पणियाँ