धानापुर,(चंदौली)। क्षेत्र के श्रीकान्तपुर गांव में शहीदगांव रमौली मार्ग पर भारतीय अवस्थी किसान यूनियन का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना चौथे दिन भी जारी है। संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका मांग पत्र लिया गया है,परंतु वह उपजिलाधिकारी सकलडीहा को धरना स्थल पर आने उनकी मांगों को सुनने और उचित आश्वासन देने के लिए अड़े हैं। अन्यथा कि स्थिति में वह 9फरवरी को उनका पुतला दहन करने की चेतावनी भी दिए हैं।
उनकी मांगे हैं कि भूपौली नहर से निकली नोनारी माइनर की सिल्ट सफाई में भारी भ्रष्टाचार हुआ है और दोनों पटरी पर मिट्टी का ढेर छोड़ दिया गया है जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है, माईनर की पटरी जहां भी टूटी होने से 50 बीघे की बुवाई नहीं हो पाई है और आज परती है। टूटे डवला को बांधकर सही कराने, शहीदगांव धानापुर मार्ग पर माइनर की पुलिया को पुल में परिवर्तन करने, लोकुआ गुरेहु माइनर की अधूरी खुदाई को टेल तक खुदाई कराने एवं पटरी पर फेंकी गई मिट्टी के ढेर को समतल कराने, आवाजापुर में भूपौली नहर पर के उत्तरी पटरी पर व्यक्ति द्वारा पेड़ पौधे लगाकर अतिक्रमण करने और रास्ता बाधित करने, श्रीकांतपुर में दोनों तालाब, खलिहान, घूरगड्ढा, खेल मैदान, पताई रखने का स्थान, रास्ता गाटा संख्या 52,56,58 अतिक्रमण मुक्त कराने, श्रीकांतपुर में बिना कार्य कराए मनरेगा मजदूरों के खाते में अवैध रूप से पैसा भेजें जाने की जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई करने, आवाजापुर में अजय प्रताप सिंह के दरवाजे पर लगे ट्रांसफार्मर को स्थानांतरण करने, शहीदगांव ग्राम सभा में कई सरकारी हैंडपंपों में लगे समरसेबुल को हटवाने की है।
रविवार को धानापुर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार और नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद द्वारा उनका मांग पत्र लिया गया है। संगठन का कहना है कि उप जिलाधिकारी सकलडीहा जब तक उनके मांग पत्र को नहीं लेंगे और उचित आश्वासन नहीं देंगे तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। अन्यथा कि स्थिति में वह दिनांक 09 फरवरी को उनका पुतला दहन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान अरुण तिवारी, भोला तिवारी, अखिलेश यादव, अंजनी तिवारी, मोहन यादव, पिंटू पाल, विजयकांत पासवान, संतोष पाण्डेय, मेवा चौहान, विपिन पाण्डेय, झगड़ू प्रसाद सहित अन्य थे।
0 टिप्पणियाँ