धानापुर (चंदौली)। क्षेत्र के गुरेहूं गांव में जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान में प्राचीन हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कर मूर्ति अनावरण, प्राण प्रतिष्ठा और रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ के दौरान भव्य भंडारे में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
अनावरण के दिन गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई थी।क्षेत्र में जय श्री राम के जयकारे से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया था. इस दौरान सैंकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने नरौली गंगा घाट से पवित्र जल लेकर वापस लौटे उसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई।
क्षेत्र पंचायत सदस्य राजीव यादव ने बताया कि यह आयोजन स्थानीय लोगों की गहरी धार्मिक आस्था का प्रतीक है और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.
इस दौरान राजीव यादव, प्रधान विकास राय, हरिकीर्तन राय उर्फ 'दादा जी', रमेश कुमार भारती, गोपाल, पंकज, राहुल प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, उमेश प्रजापति, हरिनारायण, मेवा, डब्लू प्रजापति, बेचू, जामवंत, अमरदीप सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ