सकलडीहा,(चंदौली)। क्षेत्र के लेहरा गांव में शनिवार को हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। कलाकार नूरे यादव ने भक्ति और बिरहा लोकगीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
लेहरा गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा 7 फरवरी 2022 को की गई थी। तभी से ग्रामीण प्रत्येक वर्ष 7 फरवरी को मंदिर का स्थापना दिवस बड़े कार्यक्रम के साथ मनाते हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माला-फूल चढ़ाकर बजरंग बली के दर्शन-पूजन किए।
लोकगीत गायकों ने भक्तिगीत और नूरे यादव ने बिरहा गीत व भोजपुरी कलाकार कमलेश यादव ने भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर वातावरण को और अधिक भक्तिपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व अवधेश यादव ने किया। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रभात यादव, रमेश राम, पुष्कर, बिजेंद्र यादव, पुजारी कन्हैया लाल, सारनाथ यादव चक्रसुदर्शन मौर्य, मनीष मौर्य, राहुल मौर्य, पप्पू मौर्य, रामअवतार यादव, रामकृत यादव, धर्मराज यादव, भावी प्रधान प्रत्याशी अवधेश यादव, दयाराम यादव, हरदेव यादव, रामलाल यादव, गोविंद यादव, लोकनाथ यादव, पूर्व प्रधान श्यामराज यादव, सुरेश यादव, उमेश यादव, चंद्रिका यादव, सुरेंद्र यादव, बलवंत यादव, राजेश यादव, सुभाष यादव, चंदन यादव, दिनेश, बहादुर यादव, गोलू पासवान, आनंद पासवान, दिलीप पासवान, नंदलाल मोर्य, इंद्रजीत राम, मिठाई राम, दूधनाथ राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ